Tatamari Resort Keshkal: हिल स्‍टेशन टाटामारी क्‍यों प्रसिद्ध है?

Tatamari Resort Keshkal
Spread the love

Tatamari Resort Keshkal: हिल स्‍टेशन

Tatamari Resort Keshkal: छत्‍तीसगढ़ का पर्यटन के क्षेत्र में अपना अलग ही पहचान है, यहां के प्राकृतिक सौदंर्य से भरपूर हरे भरे हिल स्‍टेशन की बात करें या प्राकृतिक जलप्रपात की इसी तरह बस्‍तर में कोण्‍डागांव जिले के अंतर्गत केशकाल में टाटामारी हिल स्‍टेशन स्थित है। यह टाटामारी अपनी नैसर्गिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। जहां आप प्राकृति के खूबसूरत नजारे को देखते ही रह जायेगें। इसकी सुंदरता को देखते हुए छत्‍तीसगढ़ शासन द्वारा इसको इको टूरिज्‍म के रूप में विकसित करने के प्रयास किये जा रहे है। आज के इस पोस्‍ट के माध्‍यम से टाटामारी केशकाल के बारें में जानने बताने वाले है।  

Tatamari Resort हिल स्‍टेशन प्रकृति की अनुपम छठा

Tatamari Resort हिल स्‍टेशन कोण्‍डागांव जिले से 60 किमी की दूरी पर केशकाल ब्‍लाक में स्थित है, जो एक बहुत बड़े पठारी क्षेत्र में फैला हुआ है। इस टाटामारी से आस पास के पहाड़ो का सुंदर नजारा देखने को मिल जाता है। यहां हर उम्र के लोग घूमने के लिए आते है। इस स्‍थान से कांकेर शहर एवं पहाड़ी के नीचे आस-पास के गांवो को भी देखा जा सकता है। बरसात के दिनों में बादलों की घनघोर घटा और प्रकृति की मनोरम छठा के बीच यहां के सुंदर प्रकृतिक वादियां लोगों के मन को मोह लेती है। जिससे लोग इस स्‍थान पर बार बार आना पंसद करते है।

टाटामारी में स्थित है महालक्ष्‍मी शक्ति पीठ

Tatamari Resort Keshkal घाटी के एकदम ऊपर में स्थित है, यह स्‍थान अपनी आकर्षक सुंदरता के लिए तो प्रसिद्ध है, ही साथ साथ एक धार्मिक स्‍थल के रूप में जाना जाता है। क्‍योंकि यहां महालक्ष्‍मी शक्ति पीठ मंदिर स्‍थापित है। जहां पर श्रद्धालु बड़ी संख्‍या में दिवाली के लक्ष्‍मी पूजा के दिन पूजा-अर्चना करते है। एवं नौ रात्रि के दिनों में भी इस शक्ति पीठ में भक्‍तों की उपस्थिति देखने को मिलती है। और यहां आस्‍था रखने वाले श्रद्धालु भक्तिभाव से अपनी मनोकामना पूरा करने के लिए यहां आते है।

टाटामारी में स्थित वॉच टॉवर

इस टाटामारी की प्राकृतिक सौदंर्य को और नजदीक से देखने के लिए यहां पर एक वॉच टॉवर का निर्माण किया गया है। इस वॉच के ऊपर चढ़कर इस स्‍थान की खूबसूरती और सुंदरता को दूर दूर तक देखा जा सकता है। जो दर्शकों को और भी रोमांचित कर देती है।

टाटामारी व्‍यू प्‍वांइट Tatamari view point

Tatamari Resort Keshkal व्‍यू प्‍वांइट इस स्‍थान को और भी खास बनाती है। इस व्‍यू प्‍वांइट को सुंदर तरीके से डिजाईन किया गया है। अगर आप टाटामारी आकर इस स्‍थान से यहां के नजारें को दखेगें तो सामने कई छोटे बड़े पहाड़ो की श्रेणियां आपको नजर आयेगें जो किसी के भी मन को गदगद कर देती है। इस स्‍थान से यहां के सुंदरता को देखने का एक अगल ही मजा है। इस व्‍यू प्‍वांइट में सेल्‍फी लेने और फोटो लेने वालों की भीड़ भी आप देख सकते है।

टाटामारी को इको टूरिज्‍म के रूप में विकसित करने की योजना

यहां की प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए केशकाल के इस टाटामारी को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों काे और भी सुविधा प्रदान किया जा सके। और रिसोर्ट भी बनाए जाने का प्रस्‍ताव है। इस टाटामारी में एक पहाड़ी से दूसरे पहाड़ी को जोड़कर एक कांच के पुल निर्माण को भी सौद्धांतिक मंजूरी दी गई है।  

टाटामारी हिल स्‍टेशन कैसे पहुंचे?

यह दर्शनीय स्‍थल पिकनिक स्‍पॉट टाटामारी छत्‍तीसगढ़ के कोण्‍डागांव जिले के केशकाल ब्‍लॉक में केशकाल से 2 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। रायपुर की ओर से आने वाले पर्यटकों के लिए केशकाल घाटी को पार करके केशकाल पहुंचना होगा और जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए सबसे पहले केशकाल पहुंचना होगा। फिर केशकाल के सुरडोंगर होते हुए टाटामारी तक पहुंचा जा सकता है।

Bade Tariya Kumhari I बड़े तरिया कुम्‍हारी I मनोरंजन पार्क।

महादेवी वर्मा की कविता ‘मैं हैरान हूं’ – Mahadevi Verma Ki Kavita Main Hairan hun

Surendra Kumar

नमस्कार ! "हिन्दी ज्ञान केन्द्र" पर आपका स्‍वागत है। धन्यवाद कि आप "हिन्दी ज्ञान केन्द्र" के साथ हैं ! हमें आपके साथ ज्ञान साझा करने में खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Success Story Of Manoj Kumar Sharma" 12 वीं फेल IPS अधिकारी मनोज शर्मा की सफलता की कहानी।

Sat Jan 6 , 2024
Spread the loveSuccess Story Of Manoj Kumar Sharma Success Story Of Manoj Kumar Sharma: UPSC Exam संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, यह भारत के संविधान द्वारा स्‍थापित एक संवैधानिक निकाय है, जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों […]
Success Story Of Manoj Kumar Sharma

You May Like