Bade Tariya Kumhari I बड़े तरिया कुम्‍हारी I मनोरंजन पार्क।

Bade Tariya Kumhari
Spread the love

Bade Tariya Kumhari | बड़े तरिया कुम्हारी दुर्ग

Bade Tariya Kumhari: छत्‍तीसगढ़ राज्‍य पर्यटन, दर्शनीय स्‍थल और तीर्थ स्‍थल के लिए अपने आप में मशहूर होता जा रहा है। जिसके चलते छत्‍तीसगढ़ शासन द्वारा दर्शनीय स्‍थलों, एवं मनोरंजन पार्क को विकसित करने में विशेष पहल किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हम कुम्‍हारी दुर्ग के Bade tariya kumhari मनोरंजन पार्क के बारे में बताने वाले है। जो आजकल काफी चर्चित है। जहां घूमने के लिए लोगों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। यह पार्क एक अनूठा और रोचक स्‍थान है। जो लोगों को आत्‍मनिर्भरता के साथ मनोहर वातावरण में मनोरंजन का भरपूर आनंद प्रदान करता है।

बड़े तरिया मनोरंजन पार्क कहां स्थित है?

Bade tariya kumhari मनोरंजन पार्क छत्‍तीसगढ़ रायपुर से 11 किमी की दूरी पर दुर्ग-भिलाई जिलें में कुम्‍हारी नामक जगह में 18 एकड़ क्षेत्र में 26 करोड़ की लागत से बनाया गया है। Bade tariya मनोरंजन पार्क कुम्‍हारी से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह दुर्ग में स्थित इस समय का सबसे अधिक घूमें जाने वाली जगह बन गई है, क्‍योंकि यह बहुत ही आकर्षक मनोरंजन पार्क है। यह मनोरंजन पार्क विभिन्‍न प्रकार के आकर्षणों का केन्‍द्र बिन्‍दु है। जहां आप अपने दोस्‍तों और परिवार के साथ आनंदमय समय बिता सकते है।

Bade Tariya Kumhari I की खास बातें।

अगर आप घूमने जाने का मन बना रहें है, तो कुम्‍हारी दुर्ग का Bade tariya मनोरंजन पार्क आपके लिए एक बेहतर जगह हो सकती है। यह पार्क प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजें तक दर्शकों के लिए खुला रहता है। यहां आपको एक साथ कई मनोरंजन के साधन देखने को मिल जायेंगे, मेट्रो सिटी के तर्ज पर विकसित तालाब में लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन लगाया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही साथ फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टर्नल, टाय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण भी किया गया है। जों आकर्षण के केंद्र हैं। जिसे देखने के लिए लोगों में गजब का उत्‍साह रहता है।

बड़े तरिया कुम्‍हारी में मनोरंजन के क्‍या क्‍या साधन है?

छत्‍तीसगढ़ शासन ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भिलाई क्षेत्र में करोड़ो रूपये खर्च करके Bade tariya kumhari मनोरंजन पार्क बनाया है। इस मनोरंजन पार्क का मुख्‍य गेट आकर्षक तरीके से डिजाईन किया गया है, इसके मुख्‍य द्वार के ऊपर एक बैठी हुई चील की प्रतिमा बनाई गई है, जिसे सामने से देखने पर बहुत ही सुंदर प्रतीत होता है। और आपको इस पार्क में अंदर जाने के लिए 10 रूपये का टिकट लेना पड़ेगा । पार्क के अंदर स्थित मनोरंजन के साधनों के बारे में नीचे विस्‍तार से बताने वाले है।

  • लेजर विथ म्‍यूजिकल फाउंटेन (Laser With Musical Fountain)

इस लेजर विथ म्‍यूजिकल फाउंटेन में लेजर की रोशनी द्वारा गीत-संगीत को संगीतमय तरीके से प्र‍दर्शित किया जाता है। जो देखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक लगता है। यह शो प्रतिदिन शाम 7:30 बजे शुरू होता है। इस शो को देखने के लिए 20 रूपये शुल्‍क देना पड़ता है। और यह शो 13 मिनट का होता है। इस शो को 1 दिन में सिर्फ 2 बार ही दिखाया जाता है। जिसमें छत्‍तीसगढ़ की लोक कला संस्‍कृति, पंरपरा, एवं प्राकृतिक स्‍थलों को दिखाया जाता है। शो चालू होने से पहले बड़े तरिया पार्क के लाइटों को बंद कर दिया जाता है। जिससे लेजर लाईट अच्‍छे से प्रदर्शित हो और लोगों को आकर्षक लगे।

  • बुलेट टॉय ट्रेन (Bullet Toy Train)

Bade tariya मनोरंजन पार्क में बुलेट टॉय ट्रेन की भी सुविधा उपलब्‍ध है। इस टॉय ट्रेन को भारत में चलने वाले वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर डिजाईन किया गया है। इस टॉय ट्रेन में बैठने के लिए टिकट शुल्‍क 30 रूपये देना पड़ता है। जिसमें 48 बच्‍चे एक साथ बैठकर इस टॉय ट्रेन का मजा ले सकतें है। और इस टॉय ट्रेन में बैठाकर बड़े तरिया के 2-3 चक्‍कर घुमाया जाता है। यह विशेषकर बच्‍चों के लिए बनाई गई है। जिसमें बैठने के लिए बच्‍चों में खासा उत्‍साह देखने को मिलता है। और बच्‍चे आनंदित हो उठते है।

  • लक्ष्‍मण झूला (Lakshman Jhula)

इस Bade tariya kumhari पार्क में लक्ष्‍मण झूला को तरिया के बीचों बीच तिरगें के तीन रंगों से बनाया गया है। जिससे रात के समय में पर्यटकों को और भी आकर्षक और मनमोहक नजारें देखने को मिल जाते है। यह झूला तीन रंगों के प्रकाश से सुसज्जित होती है। जिससे झूले की खूबसूरती में चार चांद लग जाती है।  

  • हरा सुरंग (Green Tunnel)

इस खूबसूरत मनोरंजन पार्क में एक हरा सुरंग का निर्माण किया गया है, जिसे Green Tunnel के रूप में भी जाना जाता है। यह ग्रीन टनल प्रवेश द्वारा के कुछ ही दूरी पर बनाया गया है। जहां पर लोग सुबह सैर करने के लिए आते है। इस टनल के दोनों ओर हरे भरे फूल पौधें का रोपण किया गया है। जिससे आस पास हरियाली का खूबसूरत महौल दिखाई देता है। और इस टनल के नीचे मानव निर्मित आर्टिफिशियल घास लगाई गई है। जो बिलकुल असली घास की तरह ही लगती है। जिसमें चलकर लोगों को अतिआनंद की प्राप्ति होती है।

  • सस्‍पेंशन ब्रिज (Suspension Bridge)

इस ब्रिज का निर्माण तरिया के मध्‍य में किया गया है, जो इधर उधर हिलता-डुलता है, और इसके बगल में दो अलग अलग जगहों पर शेर के मुंह से पानी निकलता हुआ दर्शाया गया। जिसमें ऊपर का भाग शेर ओर नीचे का भाग मछली का है। यह सिंगापुर की तर्ज पर बनाया गया है।

  • चौपाटी (Chaupati)

इस Bade tariya kumhari पार्क के चौपाटी में विभिन्‍न प्रकार के छत्‍तीसगढ़ी फूड समाग्री, छत्‍तीसगढ़ी मिलेटस और देशी-विदेशी फूड सामग्री अलग अलग डिसेस, मिल जायेगें। और इस मनोरंजन पार्क में मनोरंजन करते हुए खाने में रूचि रखने वाले लोग इन स्‍वादिष्‍ट चीजों को खाकर आनंद ले सकते है।

बड़े तरिया कुम्‍हारी मनोरंजन पार्क आने का सही समय क्‍या है?

यह Bade tariya मनोरंजन पार्क खुलने का समय शाम 5 बजे और रात्रि 10 तक रहता है। इस बीच में आप किसी भी समय यहां आकर मनोरंजन साधनों का लुत्‍फ उठा सकते है। यहां अन्‍य समय में भी आ सकते है, लेकिन जो यहां के आकर्षण के केन्‍द्र बिन्‍दु हैं उन सुन्‍दर नजारों को आप अन्‍य समय में नहीं देख पायेंगें। इसलिए कोशिश कीजिए की शाम के समय में आये। जिससे इस स्‍थान का भरपूर आनंद ले सकें।

Chendru Mandavi: Tiger Boy चेंदरू मंडावी का जीवन परिचय

Chanakya Niti – 6 चाणक्‍य नीति जो जीवन को सफल बना देंगी, Chanakya Niti Quotes in Hindi

FaQs-

बड़े तरिया मनोरंजन पार्क कहां स्थित है?

दुर्ग-भिलाई जिले के कुम्‍हारी में।

बड़े तरिया कुम्‍हारी कब बना?

2 जून 2023 ।

बड़े तरिया कुम्‍हारी पार्क में प्रवेश शुल्‍क कितना है?

10 रूपये मात्र ।

बड़े तरिया कुम्‍हारी खुलने का समय क्‍या है?

शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक।

बड़े तरिया कुम्‍हारी कितने एकड़ क्षेत्र में फैला है?

18 एकड़।

बड़े तरिया कुम्‍हारी कितनी लागत से बना है?

26 करोड़ की लागत से।

बड़े तरिया कुम्‍हारी रायपुर से कितनी दूरी पर स्थित है?

11 किलोमीटर।

Surendra Kumar

नमस्कार ! "हिन्दी ज्ञान केन्द्र" पर आपका स्‍वागत है। धन्यवाद कि आप "हिन्दी ज्ञान केन्द्र" के साथ हैं ! हमें आपके साथ ज्ञान साझा करने में खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Socrates Quotes In Hindi:महान दार्शनिक सुकरात के अनमोल विचार

Sat Dec 30 , 2023
Spread the loveSocrates Quotes In Hindi: महान दार्शनिक सुकरात के अनमोल विचार Socrates Quotes: सुकरात एक प्रमुख यूनानी दार्शनिक थे। सुकरात का मुख्‍य योगदान तार्किक विचारशीलता और नैतिकता के क्षेत्र में है, उनकी विचारशीलता को “सुकरातीय तर्कशास्‍त्र” कहा जाता है। सुकरात ने अपने जीवन के दौरान अधिकांशत: वार्ता और चर्चा […]
Socrates Quotes In Hindi

You May Like