Champai Soren Ka Jeevan Parichay चंपई सोरेन का जीवन परिचय

Spread the love

Champai Soren Ka Jeevan Parichay कौन हैं चंपई सोरेन

Champai Soren Ka Jeevan Parichay चंपई सोरेन एक भारतीय राजनेता है। और अभी 2024 में  झारखंड के वर्तमान मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लिये है। आपको बता दें की चंपई सोरेन झारखंड राज्‍य के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्‍व करते है। और साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्‍य भी हैं। इससे पहले हेमंत सोरेन की सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहे है। चंपई सोरेन झारखंड राज्‍य की मांग को लेकर हुए आंदोलन में शिबू सोरेन के साथ थे। चंपई सोरेन का झारखंड राज्‍य के विकास में महत्‍वपूर्ण योगदान रहा है। और उन्‍हे झारखंड टाइगर के नाम से भी जाना जाता है।

Champai Soren Ka Jeevan Parichay चंपई सोरेन का जन्‍म और शिक्षा

Champai Soren Ka Jeevan Parichay चंपई सोरेन का जन्म झारखंड राज्‍य के जिलिंगगौड़ा में 11 नवंबर सन 1956 हुआ था। चंपई सोरेन के पिता का नाम स्‍वर्गीय सिमर सोरेन माता का नाम मानको सोरेन है। चंपई सोरेन एक कृषक परिवार से आते है। उन्‍होने अपनी शिक्षा सन् 1974 में जमशेदपुर स्थित राम कृष्ण मिशन हाई स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की थी और मैट्रिक की उपाधि ली है। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सीमित उपलब्धि के बावजूद, उनकी राजनीतिक के क्षेत्र में समझ और कार्य कुशलता का परिचय उनके लंबे राजनीतिक करियर में मिलता है।

चंपई सोरेन का राजनीतिक जीवन

Champai Soren Ka Jeevan Parichay चंपई सोरेन की राजनीतिक जीवन की बात करें तो सन् 1991 में उन्‍होने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत की और वे विधायक के रूप मे चुने गए किंतु चंपई सोरेन का असल राजनीतिक करियर 2005 से माना जाता है। जब वे पहली बार झारखंड की दूसरी विधानसभा के लिए चुने गए थे। उनकी अपनी राजनीतिक समझ और जनता के बीच क्षेत्रीय विकास के प्रति कार्यकुशला ने उन्हें बहुत जल्द ही एक महत्वपूर्ण राजनीतिक व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया। सन् 2009 में वे झारखंड की तीसरी विधानसभा के लिए फिर से चुने गए।

जिसमें उन्‍होने 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी, श्रम और आवास मंत्री के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने अपने विभागों में कई महत्वपूर्ण पहल और कार्य किए। उसके बाद 13 जुलाई 2013 से 28 दिसंबर 2014 तक, वे खाद्य और नागरिक आपूर्ति, परिवहन मंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने राज्य के लोगों के लिए महत्वपूर्ण नीतियों और सुधारों का नेतृत्व किया।

सन् 2014 में वे चौथी बार विधानसभा में पुनः चुने गए। और फिर 2019 में पांचवीं बार चुने गये जहां उन्होंने परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया। इस पद पर रहते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय और विकास के विभिन्न कार्यक्रमों का आरंभ किया। इस प्रकार एक के बाद एक लगातार अपने राजनीतिक अनुभवों और जनता के बीच अपने कार्यशैली से झारखण्‍ड के जनता के लिए लोकप्रिय होते चले गये।

झारखण्‍ड के नये मुख्‍यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन

Champai Soren Ka Jeevan Parichay अपने लंबे राजनीतिक सफर और अनुभवों से चंपई सोरेन ने झारखण्‍ड की जनता के लिए कई महत्‍वपूर्ण कार्य किये है। और अभी हाल ही में  हेमंत सोरेन के इस्‍तीफे बाद 2024 में, उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में मनोनित किया गया है। जो उनके लंबे और उपलब्धिपूर्ण राजनीतिक करियर का चरमोत्कर्ष है। उनके नेतृत्व में, झारखंड राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है, और उनका ध्यान राज्य के समग्र विकास पर केंद्रित रहा है।

Champai Soren Ka Jeevan Parichay चंपई सोरेन का जीवन परिचय

Biography Of Rashmika Mandana रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय

एनिमल मूवी बनाने वाले संदीप रेड्डी वांगा कौन हैं? Sandip Reddy Wanga Biography

FAQS-

चंपई सोरेन कौन है?

झारखण्‍ड राज्‍य के मुख्‍यमंत्री।

चंपई सोरेन किस राजनीतिक पार्टी से संबंधित है?

वे झारखण्‍ड मुक्ति मोर्चा के सदस्‍य है।

चंपई सोरेन ने किस वर्ष से राजनीति में प्रवेश किया?

वर्ष सन् 1991 से।

झारखण्‍ड के नये मुख्‍यमंत्री कौन है?

चंपई सोरेन।

चंपई सोरेन के पिता का क्‍या नाम है?

सिमर सोरेन।

चंपई सोरेन ने कहां तक पढ़ाई की है?

10 वी तक।

चंपई सोरेन कौन से विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व करते है?

सरायकेला।

चंपई सोरेन झारखण्‍ड के कौन से क्रम के मुख्‍यमंत्री है?

सातवें।

चंपई सोरेन को और किस नाम से जाना जाता है?

झारखण्‍ड टाइगर।

Surendra Kumar

नमस्कार ! "हिन्दी ज्ञान केन्द्र" पर आपका स्‍वागत है। धन्यवाद कि आप "हिन्दी ज्ञान केन्द्र" के साथ हैं ! हमें आपके साथ ज्ञान साझा करने में खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

KABIRDAS KE DOHE: कबीरदास जी के 10 अनमोल दोहे

Thu Jul 4 , 2024
Spread the loveKABIRDAS KE DOHE : कबीरदास जी के प्रेरणादायक दोहे KABIRDAS KE DOHE : संत कबीरदास जी का जन्‍म सन 1398 ईसवी में एक जुलाहा परिवार में हुआ था।  संत कबीरदास जी  15 वीं सदी के भारतीय रहस्‍यमयी कवि एवं संत थे। वे हिन्‍दी साहित्‍य के भक्तिकाल के निर्गुण […]
KABIRDAS KE DOHE कबीरदास जी के अनमोल दोहे !

You May Like